फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वामपंथी छात्र संगठन एकजुट होकर लड़े चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। डीएसओ की ओर से आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सभी वामपंथी छात्र संगठनों को एकजुट होकर छात्रसंघ लड़ना चाहिए। बैठक में बिड़ला परिसर की नव निर्वाचित छात्रसंघ सह सचिव पूजा भंडारी का अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को डीएसओ की ओर से अलकनंदा पार्क में अभिनंदन समारोह व बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रो. आरसी डिमरी ने कहा कि सभी वामपंथी छात्र संगठनों को एकजुट होकर छात्रसंघ चुनाव लड़ना चाहिए, जिससे विवि को सकारात्मक दिशा मिले। प्रो. एसएस रावत ने कहा कि बिड़ला परिसर छात्रसंघ सह सचिव पद पर पूजा भंडारी ने एतिहासिक जीत प्राप्त की है। पूजा भंडारी ने 63 फीसदी मत प्राप्त किए हैं। बैठक में वक्ताओं ने छात्र संघ चुनाव के दौरान शहर में रैलिया व लाउड स्पीकर के प्रयोग पर कड़ी नाराजगी जताई। इस मौके पर अनिल स्वामी, गंगा असनोड़ा, उमा घिल्डियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

.................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें