फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों में मनमानी टैक्स वसूलने पर व्यापारी वर्ग नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
पोखरी। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल पोखरी ने जिला पंचायत की ओर से दुकानों में मनमानी तरीके से टैक्स वसूली पर नाराजगी जताई है। बस स्टेंड पोखरी में आयोजित प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के सम्मेलन में व्यापारियों ने आपसी एकता पर बल दिया।
विज्ञापन

प्रदेश व्यापार मंडल के महामंत्री नवीन चंद्र वर्मा ने कहा कि व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ है। व्यापारियों की छोटी-बड़ी समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा। कहा गया कि जिला पंचायत की ओर से आवंटित की गई दुकानों का मनमानी तरीके से टैक्स वसूला जा रहा है। इस दौरान व्यापार मंडल के सक्रिय पदाधिकारियों और सदस्यों को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष प्रकाश मिश्रा, महामंत्री राकेश डिमरी, प्रदेश संगठन मंत्री हर्षवर्द्घन पांडे, माधव सेमवाल, सुरेश बिष्ट, दीवान सिंह बिष्ट, राकेश मैठाणी, दिग्पाल नेगी, महिधर पंत, कुलदीप वर्मा, वीरेंद्र राणा, द्वारिका प्रसाद, प्रेम बल्लभ आदि मौजूद थे। संचालन महेंद्र प्रकाश सेमवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें