फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदद के हाथ बढ़े तो छात्रा हुई स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। फेफड़ों के संक्रमण की बीमारी से जूझ रही जीआईसी पीपलीधार की छात्रा राखी अब स्वस्थ हो गई है। विगत दो दिनों से वह विद्यालय में विधिवत उपस्थित हो रही है। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद कई लोग छात्रा की मदद के लिए आगे आए थे।
विज्ञापन

जीआईसी पीपलीधार की 11वीं की छात्रा फेफड़ों के संक्रमण के चलते पिछले तीन माह से दून अस्पताल में भर्ती थी। छात्रा के पिता मजदूरी कर बमुश्किल घर का खर्च चलाते हैं। अमर उजाला ने विगत 2 अगस्त के अंक में बीमारी से जूझ रही छात्रा को मदद की दरकार शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई थी, जिसके बाद कई लोग छात्रा की मदद के लिए आगे आए। सबसे पहले इसी विद्यालय के प्रवक्ता जसवंत लाल ने इलाज के लिए छात्रा के पिता की आर्थिक मदद की थी। इसके बाद पौड़ी के विनोद, अगस्त्यमुनी की संगीता, कोटद्वार के चंद्रमोहन डबराल, जीआईसी पीपलीधार के शिक्षक जयप्रकश कृथवाल, प्रधानाचार्य अनिल कुमार पांडेय, तेजपाल सिंह पुंडीर, कोटद्वार के नत्थीराम आर्य ने भी आर्थिक मदद की। इसके अतिरिक्त कई अन्य लोगों ने भी सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें