गोपेश्वर/जोशीमठ/पोखरी। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी की पहल पर आयोजित संस्कृत प्रतियोगिता में जीजीआईसी गोपेश्वर की छात्राओं ने समूह गान और समूह नृत्य के वरिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कनिष्ठ वर्ग के समूह गान में भी जीजीआईसी गोपेश्वर प्रथम स्थान पर रहा।
बदरीनाथ वेद वेदांग स्नातकोत्तर संस्कृत महाविद्यालय जोशीमठ में आयोजित संस्कृत प्रतियोगिता के संस्कृत नाटक के वरिष्ठ वर्ग में वेद वेदांग संस्कृत महाविद्यालय ने प्रथम, राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज जोशीमठ ने द्वितीय और सरस्वती विद्या मंदिर जोशीमठ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संस्कृत समूह नृत्य में वेद वेदांग प्रथम, आदर्श इंटर कॉलेज तपोवन द्वितीय व जीजीआईसी जोशीमठ तृतीय रहा। संस्कृत वाद-विवाद प्रतियोगिता में वेद वेदांग के भुवन जोशी व दिनेश ने संयुक्त रूप से प्रथम, लोकोच्चारण में कैलाश सती व शशांक थपलियाल द्वितीय और शानू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आयोजन में ब्लाक के 12 विद्यालयों के 400 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। वहीं, पोखरी में समूह गान के सीनियर व जूनियर वर्ग में जीआईसी देवीखेत, थालाबैड़-रडुवा व पोखठा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। समूह नृत्य में पोखठा-रडुवा, पोखरी व थालाबैड़-देवीखेत, श्लोकोच्चारण में रौता-उडामांडा, थालाबैड़ और पोखरी-देवीखेत ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।