फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डुंगरी गांव में मां नंदा का पारंपरिक वाद्या यंत्रों से किया भव्य स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
थराली। मां नंदा राजराजेश्वरी की लोकजात यात्रा शनिवार को डुंगरी गांव पहुंची। यहां ग्रामीणों ने ढोल-दमांऊ और पारंपरिक वाद्य यंत्रों से देवी की डोली का भव्य स्वागत किया। महिलाओं ने मांगल और जागर गीतों के साथ देवी की स्तुति की। इस दौरान देवी-देवताओं के पश्वाओं ने अवतरित होकर श्रद्धालुओं को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रेम शंकर, नवीन मिश्रा, मोहन सिंह, मीना फर्स्वाण सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन


मेला समिति के दर्शन सिंह बने अध्यक्ष
कर्णप्रयाग। ब्लाक के सिलंगी गांव में दस दिवसीय पाती मेले का आयोजन दस सितंबर (कल) से होगा। मेले को भव्य और सफल बनाने के लिए मेला समिति का गठन किया गया। समिति में दर्शन सिंह रावत अध्यक्ष, ताजवर सिंह पंवार उपाध्यक्ष, अशोक सिंह पंवार कोषाध्यक्ष और सुरेंद्र सिंह रावत को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। समिति के अध्यक्ष दर्शन सिंह रावत और पूर्व प्रधान शिशुपाल सिंह ने बताया कि सोमवार को पंचांग पूजा के साथ मेले की शुरुआत होगी। नौ दिनों तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम होने के बाद 19 सितंबर को भंडारे के साथ पाती मेले का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें