फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्णप्रयाग में एनएसयूआई के निकेश नेगी जीते-compat

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को संपन्न छात्रसंघ चुनावों में अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई और सचिव पद पर एबीवीपी प्रत्याशी ने जीत हासिल की है।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद एनएसयूआई के निकेश नेगी ने निर्दलीय प्रत्याशी हेमंत नेगी को 41 मतो से पराजित किया। निकेश नेगी को 382 और हेमंत नेगी को 341 मत मिले। दो अन्य प्रत्याशियों में आरती नेगी को 182 व आरती को 22 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर सौरभ सिंह ने 514 वोटों से जीत दर्ज की। सौरभ सिंह को 647 और नीरज सिंह को 133 वोट मिले। सचिव पद पर एबीवीपी के प्रभात नेगी ने रिकार्ड 372 वोट से जीत दर्ज की। प्रभात को 623 और सुमित को 251 वोट मिले। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के पद पर सौरभ सिंह ने 226 मतों से जीत दर्ज की। सौरभ को 352 व सुमन को 126 मत मिले। सहसचिव पद पर कीर्ति थपलियाल और कोषाध्यक्ष पद पर मोनिका तथा कार्यकारिणी सदस्य के पद पर करिश्मा को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। विजयी प्रत्याशियों ने विजय जुलूस निकाला। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. जीसी बेंजवाल ने बताया कि परिणाम घोषित होने के बाद निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें