ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में छात्रसंघ चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सात पदों के लिए होने जा रहे चुनाव में इस बार 1650 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान के लिए कॉलेज परिसर में 06 बूथ बनाए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कोतवाली पुलिस के साथ ही आसपास के थानों की पुलिस और पीएसी के जवानों की तैनाती की गई है।
छात्रसंघ चुनाव की मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. राखी डिमरी ने बताया कि मतदान सुबह आठ बजे से शुरू होकर दोपहर एक बजे चलेगा। दो बजे से मतगणना शुरू होगी। शाम को ही निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी। इस बार सात पदों के लिए 20 उमीदवारों के बीच टक्कर होगी। वहीं, छात्रसंघ चुनाव के लिए शुक्रवार को छात्र संगठनों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। देर रात तक छात्र संगठन अपने उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार में जुटे रहे। छात्र नेताओं ने समर्थकों के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर विचार-विमर्श किया। छात्रों की टोलियों ने घर-घर जाकर वोट मांगे। आर्यन ग्रुप के छात्रों ने साहिया, कालसी, बरोटीवाला आदि क्षेत्रों में प्रचार किया तो एबीवीपी, एनएसयूआई और निर्दलीय प्रत्याशियों ने कुल्हाल, ढकरानी, खुशहालपुर, धर्मावाला आदि क्षेत्रों में जाकर वोट अपील की।
वहीं, चकराता स्थित श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय में भी छात्रसंघ चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यहां पर सभी छह पदों पर उम्मीदवारों के बीच आमने-सामने की टक्कर है। यहां कुल 12 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरविंद वर्मा ने बताया कि चुनाव लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों के अनुसार होंगे।
डिग्री कॉलेज डाकपत्थर में इनके बीच होगा मुकाबला
अध्यक्ष- सेजल लखरवाल (एबीवीपी), धर्मेंद्र सिंह चौहान (आर्यन), मोहित रतूड़ी (एनएसयूआई), सलमान (निर्दलीय)
उपाध्यक्ष- रईस (आर्यन), रविंद्र सिंह (एनएसयूआई ), प्रियता खत्री (निर्दलीय)
सचिव- अर्चना चौहान (आर्यन), फरमाद अहमद (एनएसयूआई), विवेक बिजल्वाण (निर्दलीय)
सहसचिव- ललित (आर्यन), मनीष शर्मा (निर्दलीय)
कोषाध्यक्ष- आकाश सिंह (आर्यन), सुनीता (केसरी चंद), संदीप कंडवाल (निर्दलीय)
छात्रा प्रतिनिधि- वंदना (आर्यन) श्वेता (निर्दलीय), आरजू (एनएसयूआई)
विश्वविद्यालय प्रतिनिधि- बिंदु (आर्यन) अंकित बुटोला (निर्दलीय)
डिग्री कॉलेज चकराता में ये हैं आमने सामने
अध्यक्ष- दिव्या राणा (एनएसयूआई), स्मिता (एबीवीपी)
उपाध्यक्ष- अरबिना चौहान (एनएसयूआई), आंचल चौहान (एबीवीपी)
सचिव- सपना (एनएसयूआई), मोनिका तोमर (एबीवीपी)
सहसचिव- अंकिता (एनएसयूआई), नेहा रावत(एबीवीपी)
कोषाध्यक्ष- पिंकी (एनएसयूआई), शोभा चौहान (एबीवीपी)
यूआर- वीर सिंह (एनएसयूआई), दिव्या रावत(एबीवीपी)