फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूम धाम से मनाया शिक्षक दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। शिक्षक दिवस पर श्री रामचंद्र भट्ट सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर में शिक्षकों और मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। डीएम स्वाती एस भदौरिया ने यह सम्मान दिया। डीएम ने कहा कि समाज के निर्माण में शिक्षकों की अहम भूमिका है। उन्होंने शिक्षकों को देश के निर्माण में अपना संपूर्ण योगदान देने की अपील की।
विज्ञापन

यहां आयोजित कार्यक्रम में डीएम ने सेवानिवृत्त शिक्षक राजेंद्र सिंह लिंगवाल, जयंती प्रसाद जोशी, अनसूया प्रसाद तिवारी और हरिप्रसाद सती को सम्मानित किया। साथ ही इंटरमीडिएट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर अंकित पुरोहित, आयुष सती, प्रवीण नेगी, हाईस्कूल में साक्षी बिष्ट, शिवानी तिवारी, मीनाक्षी नेगी, आठवीं कक्षा की प्रीति, रियांशी व विवेक रांगड़ को अरुणा भट्ट मेमोरियल छात्रवृत्ति से सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य दिनेश प्रसाद उनियाल ने भी विचार रखे। संचालन शिक्षक मंगला प्रसाद सती ने किया। वहीं, सीडीओ हंसादत्त पांडे ने जीजीआईसी गोपेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों को सम्मानित किया। इधर, एसजीआरआर गोपेश्वर के छात्रों ने प्रधानाचार्य पीवी मैठाणी के नेतृत्व में वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को खाद्य सामग्री और फल बांटे। श्रीदेव सुमन विवि के कैंपस में बीएड विभाग के विभागाध्यक्ष डा. बीसी शाह की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें शिक्षक का समाज के लिए योगदान पर चर्चा हुई।

धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस
देवाल/थराली/नारायणबगड़/गैरसैंण/आदिबदरी/गौचर। सभी शिक्षण संस्थाओं ने शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। साथ ही स्कूलों में भाषण, निबंध और अन्य कार्यक्रम आयोजित हुए। इस मौके पर गैरसैंण सांसद प्रतिनिधि हीरा प्रसाद और कन्हैया प्रसाद आदि मौजूद थे। वहीं देवाल में हिमालयन स्कूल, एसजीआरआर सहित सरकारी स्कूलों में शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम हुए। आदिबदरी में जीआईसी, प्राइमरी स्कूल खाल, आदिबदरी, नगली सहित तहसील के सभी विद्यालयों में कार्यक्रम हुए। गौचर, नारायणबगड़ और थराली में भी विभिन्न कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन


पूर्व शिक्षकों को किया सम्मानित
कर्णप्रयाग। वार मेमोरियल राजकीय इंटर कालेज में पूर्व शिक्षकों को सम्मानित किया गया। समारोह में डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद पूर्व शिक्षक एआर बहुगुणा, सीपी गैरोला, पुष्कर सिंह मिंगवाल, नरेंद्र प्रसाद सेमवाल, जीएस बिष्ट, एमएम वैष्णव को विशिष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। छात्र नवीन राणा, सौरभ सैलानी आदि ने शिक्षक दिवस पर भाषण की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य वीरपाल सिंह रावत, जीएस तोपाल, एनएस बिष्ट, अशोक कोठियाल, भुवन नौटियाल, अधिवक्ता दुर्गा प्रसाद थपलियाल आदि मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर हिमालयन चिल्ड्रन एकेडमी, आदर्श पब्लिक और विद्या मंदिर, सरस्वती शिशु और विद्या मंदिर, उमा देवी पब्लिक स्कूल, एसजीआरआर, जीआईसी सिमली और लंगासू, केदारूखाल, जूनियर हाईस्कूल पुडियाणी सहित सभी शिक्षण संस्थाओं में भी शिक्षक दिवस मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें