फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने किया प्राचार्य का घेराव, मुख्य प्रशासनिक भवन में की तालाबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
घाट। राजकीय महाविद्यालय घाट के भवन निर्माण और प्रवक्ताओं की मांग के लिए छात्र-छात्राओं ने प्राचार्य केएन बरमोला का घेराव कर प्रशासनिक भवन पर तालाबंदी की। छात्र-छात्राओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर तहसील परिसर में धरना दिया। उन्होंने चेेतावनी दी यदि शीघ्र महाविद्यालय में प्रवक्ताओं की तैनाती नहीं की गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार सुबह दस बजे छात्र-छात्राएं एकत्रित हुए। इसके बाद वह प्राचार्य कक्ष में पहुंचे और उनका घेराव किया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय की स्थापना हुए पांच वर्ष हो गए हैं, लेकिन अभी तक महाविद्यालय किराए के भवन पर चल रहा है। मौजूदा समय में महाविद्यालय में 400 छात्र-छात्राएं हैं लेकिन यहां छात्रों के बैठने तक के लिए पर्याप्त कक्षा-कक्ष नहीं हैं। प्राचार्य से संतोषजनक जवाब न मिलने पर छात्रों ने मुख्य प्रशासनिक भवन पर तालाबंदी कर दी और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद छात्र जुलूस की शक्ल में तहसील परिसर पहुंचे और नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने कुछ देर धरना भी दिया। छात्र नेता दीपक रतूड़ी ने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी घाट क्षेत्र में पहुंच कर जल्द महाविद्यालय भवन व पहुंच मार्ग निर्माण की घोषणा की थी, लेकिन आज तक इस ओर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। भवन निर्माण के लिए भूमि चयन प्रक्रिया भी पूर्ण नहीं हो पाई है। इसका खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। इस मौके पर पुरुषोत्तम सती, तृप्ति अग्रवाल, हेमा, सोनिया, आरती, दीपा, मोनिका, बबिता, रुपा, महेंद्र, प्रदीप, मनोज रावत, लक्ष्मण सिंह आदि मौजूद थे। छात्रों ने नायब तहसीलदार बच्चीराम के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भी भेजा।

कोट
महाविद्यालय भवन के नवनिर्माण के लिए भूमि चयन प्रक्रिया चल रही है। प्रवक्ताओं की तैनाती के लिए शासन से लगातार पत्राचार किया जा रहा है। छात्रों ने महाविद्यालय के मुख्य प्रशासनिक भवन पर तालाबंदी की है, जिसे बृहस्पतिवार को पुलिस प्रशासन की देखरेख में खुलवा दिया जाएगा। - केएन बरमोला, प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय घाट (चमोली)।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें