फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर को कब मिलेगी अतिक्रमण से मुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

हाईकोर्ट के निर्देश पर देहरादून शहर से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। वहीं सेलाकुई में भी अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई हुई है, लेकिन विकासनगर मुख्य बाजार के अतिक्रमण के मामले में तहसील और पालिका प्रशासन ने चुप्पी साधी हुई है। वह भी तब जब तहसील और पालिका प्रशासन के प्रशासक का चार्ज वर्तमान में उपजिलाधिकारी जितेंद्र कुमार के पास ही है। ऐसे में अतिक्रमण हटाने के लिए कर्मियों के बीच तालमेल बैठाने के लिए भी ज्यादा जद्दोजहद की जरूरत नहीं है। इसके बावजूद भी अतिक्रमण के मसले पर तहसील और पालिका प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
अतिक्रमण के कारण शहर का दायरा दिन प्रतिदिन सिकुड़ता जा रहा है। सड़क के दोनों ओर फुटपाथ पर अतिक्रमण कर दुकानें सजाई हुईं हैं। इससे फुटपाथ पर चलने तक के लिए जगह नहीं बची है। फुटपाथ पर अतिक्रमण के कारण लोग सड़क पर चलने को मजबूर हैं। वाहनों के बेतरतीब खड़ा होने से आए दिन जाम के हालात पैदा हो जाते हैं। स्कूलों की छुट्टी के समय हालात बेहद खराब हो जाते हैं। इस कारण लोगों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी रमन यादव, नरेश घिल्डियाल, अमन चौहान, विक्की कन्नौजिया आदि का कहना है कि पालिका और व्यापारियों की मिलीभगत के कारण ही अब तक विकासनगर अतिक्रमण मुक्त नहीं हो सका है। यदि पालिका और तहसील प्रशासन दुकानों के आगे निकाले गए टीनशेड को हटा दे, तो व्यापारी फुटपाथ पर सामान रखना बंद कर देंगे। बाजार भी खुला खुला नजर आएगा। लोगों को चलने में भी सहूलियत रहेगी। कहा कि मुख्य बाजार के बीचों बीच से दिल्ली यमुनोत्री हाईवे गुजरता है। ऐसे में सड़क और फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को हटाना बेहद जरूरी है।
इन दिनों एसडीएम किसी काम से बाहर गए हुए हैं। जल्द ही संबंधित अधिकारियों और पुलिस की बैठक कर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- प्रकाश शाह, तहसीलदार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें