फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदियों के किनारे बेरोकटोक चल रहा अवैध निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

भूमाफिया ने औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई में स्वारना और शीतला नदी की तलहटी वाली जमीन पर कब्जा कर अवैध निर्माण शुरू कर दिया है। भूमाफिया नदी की दरियाबुर्द जमीन पर अवैध निर्माण कर बाहरी लोगों को कौड़ियों के दाम पर बेच रहे हैं। पूरा खेल तहसील प्रशासन की नाक के नीचे चल रहा है। मामले में अब तक कोई भी कार्रवाई नहीं होना तहसील प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े करता है। हाईकोर्ट ने नदियों के किनारे करीब 200 मीटर के दायरे में किसी भी तरह के निर्माण कार्य पर पूरी तरह से रोक लगाई हुई है। इसके बावजूद क्षेत्र में नदियों के किनारे अवैध निर्माण का कार्य तेजी से जारी है। फरवरी 2018 में हाईकोर्ट की पालिका संबंधी अधिसूचना को रद्द करने के बाद से सेलाकुई न तो ग्राम पंचायत क्षेत्र में आता है और न ही नगर पालिका क्षेत्र में। इसका भूमाफिया जमकर फायदा उठा रहे हैं। दोनों नदियों के किनारे अवैध निर्माण की बाढ़ सी आई हुई है। क्षेत्र में सुबह से लेकर रात के अंधेरे में भी अवैध निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। स्वारना नदी के किनारे बसी अकबर कॉलोनी में अब तक कई बाहरी लोगों को कौड़ियों के दाम पर अवैध निर्माणों को बेचा जा चुका है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी राजेश कश्यप, सोनू कुमार, राजीव, मोहित आदि का कहना है कि अधिसूचना रद्द होने के बाद से पूरे सेलाकुई क्षेत्र की व्यवस्था का दारोमदार तहसील प्रशासन के कंधे पर है। शिकायत के बाद भी अब तक जमीनों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

मामले में संबंधित लेखपाल और राजस्व उपनिरीक्षक से रिपोर्ट मांगी गई है। अतिक्रमण को किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
- प्रकाश शाह, तहसीलदार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें