फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कें अवरुद्घ होने से 30 किमी पैदल चल रहे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। घाट क्षेत्र में बारिश से मलबा आने से घाट-रामणी, रामणी-ल्वाणी-सुंग मोटर मार्ग बंद पड़े हैं, जिससे ग्रामीण करीब कई किलोमीटर की पैदल दूरी तय कर गंतव्य को पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लोनिवि कर्णप्रयाग के अधिकारियों को कई बार सूचना देने के बाद भी सड़कें नहीं खोली जा रही हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मां नंदा के सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर तक पहुंचने के लिए घूनी, रामणी, सूंग, ल्वाणी, चरबंग गांव के श्रद्धालुओं को मीलों दूरी पैदल नापनी पड़ी। कनिष्ठ प्रमुख कृपाल सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान सरिता देवी, पुष्कर सिंह, दिनेश सिंह, कर्ण सिंह, रामसिंह, पुष्पा देवी, देवेश्वरी देवी, तारा देवी, विमला, रोशनी पंवार का कहना है कि यदि शीघ्र सड़कें नहीं खोली गईं तो आंदोलन किया जाएगा। वहीं लोनिवि के ईई अशोक कुमार नैथानी का कहना है कि सड़कों को खोलने के जेसीबी मौके पर भेजी गई हैं। लगातार मौसम खराब होने के कारण सड़कों को खोलने का काम बाधित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें