फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपलकोटी क्षेत्र में दो माह से नहीं हुई रसोई गैस की आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीपलकोटी। क्षेत्र में दो माह से रसोई गैस की आपूर्ति न होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को एक गैस सिलेंडर भराने के लिए बीस किमी की दूरी तय कर चमोली और नंदप्रयाग बाजार जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांवों में रसोई गैस एजेंसी जोशीमठ की ओर से रसोई गैस की आपूर्ति की जाती है, लेकिन गत जून माह से क्षेत्र में गैस सिलेंडर का वितरण नहीं हो पाया है। होटल व्यवसायी सज्जन लाल शाह, अतुल शाह, सुनील कुमार, ललित मोहन, हरीश भंडारी, सुशील हटवाल और संतू का कहना है कि रसोई गैस का वितरण न होने से नंदप्रयाग, चमोली और गोपेश्वर जाना पड़ रहा है, जिससे आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी शिल्पी शुक्ला का कहना है कि ग्रामीणों की ओर से इस संबंध में कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है। जोशीमठ गैस एजेंसी को पीपलकोटी क्षेत्र में रसोई गैस वितरण के निर्देश दिए जाएंगे। जल्द ही क्षेत्र में गैस वितरित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें