फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्री कालेज में आठ सितंबर को होगा चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। प्रदेश के सभी महाविद्यालयों के साथ आठ सितंबर को शहीद दुर्गा मल्ल पीजी कॉलेज डोईवाला का चुनाव कराया जाएगा। आदेश के अनुसार महाविद्यालय प्रशासन ने छात्र संघ चुनावों को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद आठ सितंबर की तिथि छात्र संघ चुनावों के लिए तय हुई है। महाविद्यालय ईवीएम से चुुुनाव कराना चाहते है। उन्हें निर्वाचन आयुक्त से संपर्क करना होगा।
विज्ञापन

डोईवाला महाविद्यालय प्रशासन ने छात्र संघ चुनावों के संभावित प्रत्याशियों के साथ चुनाव को लेकर बुधवार को बैठक की। कॉलेज प्राचार्य डॉ. एमसी नैनवाल ने बताया कि आठ सितंबर को छात्र संघ चुनाव कराए जाएंगे। इसके लिए सभी व्यवस्थाओं को पुख्ता बनाया जा रहा है। छात्र संघ चुनाव अधिकारी डॉ. एसपी सती ने छात्र संघ चुनावों संबंधी निर्देशों का कड़ाई से पालन करने बात कही है। इस दौरान चीफ प्रोक्टर डीएस नेगी, मीडिया प्रभारी डॉ. केएल तलवाड़, डॉ. डीपी सिंह, डॉ. आरएन पटेल, डॉ. एसके कुडियाल, डॉ. शोभा बिष्ट और अनुशासक मंडल के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें