फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यानचंद दल के नाम रही हॉकी प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, श्यामपुर। हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर डीएसबी इंटरनेशनल स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। इस दौरान विद्यालय में हॉकी के अलावा फुटबॉल, खो खो, फन रेस और मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। खेलों में नर्सरी से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। सीनियर वर्ग में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता में ध्यानचंद दल ने संदीप सिंह दल को 3-2 से परास्त कर ट्राफी कब्जाई। जूनियर सेक्शन के तहत प्री-प्राइमरी के बच्चों ने फन रेस, कक्षा एक व दो के बच्चों ने मिनी मैराथन, कक्षा तीन से पांच तक के विद्यार्थियों ने खो-खो और फुटबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

खेल दिवस पर छात्रों ने लघु नाटिका का मंचन भी किया। प्रधानाचार्य शिव सहगल ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जीवन पर प्रकाश डाला। बताया कि ओलंपिक में भारत को तीन बार स्वर्ण पदक दिलाने में मेजर ध्यानचंद का उल्लेखनीय योगदान रहा। उन्हीं की जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। इस दौरान विद्यालय के संस्थापक ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की ओर से छात्र-छात्राओं को खेल दिवस की शुभकामनाएं भी दी गई। खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन में विद्यालय के क्रीड़ा अध्यापक डीएस रावत, उदित गोयल, ममता बगियाल, सुदर्शन सिंह, यशपाल असवाल, कविता गोयल ने सहयोग किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें