फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुसवा नदी में जलस्तर बढ़ने से दशहत

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। भारी बारिश से सुसवा नदी का जलस्तर बढ़ने से बड़े पैमाने पर भूमि का कटाव होने लगा है। बहाव अधिक होने से पानी अब आबादी की ओर रुख करने लगा है। लोगों की शिकायत पर मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी धीरेंद्र सिंह पंवार ने मौका मुआयना कर विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है। कुछ दिनों से हो रही बारिश से सुसवा नदी का जलस्तर अधिक बढ़ गया है जिससे लोग दहशत में आ गए हैं। बुधवार को तेज बारिश से सुसवा नदी उफान पर आ गई है।
विज्ञापन

नदी का जलस्तर बढ़ने और बहाव की अधिक गति से होने से पानी नदी तट की भूमि का कटाव करने के अलावा लोगों के घरों में भी घुसने लगा है। दूधली ग्राम सभा की बड़कली और चुस्सुपानी क्षेत्र में पानी घुस आया है। कमल थापा की करीब तीन बीघा जमीन बह गई है। बलदेव क्षेत्री की भूमि का कटाव हुआ। पंवार ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल प्रभावी व्यवस्था बनाने के लिए कहा है।
इसके साथ ही अधिकारियों से कहा कि वह प्रभावित इलाकों का दौरा सुनिश्चित करें। इस दौरान सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता डीके शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रवण प्रधान, भाजुयमो मंडल महामंत्री ललित पंत, कमल थापा, राजन गोयल, अर्जुन क्षेत्री, मीम बहादुर राणा, मुकेश कोली आदि लोग मौजूद रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें