फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी के 71 साल बाद सड़क मार्ग से जुड़ेंगे गडूल के ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की विधानसभा डोईवाला के दूरस्थ गांव गडूल ग्राम सभा के लोग आजादी के 71 साल बाद सड़क सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। ग्राम सभा की 12 किमी लंबी इठारना कुखई गांव के मार्ग निर्माण के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत मंजूरी मिल गई है। विभागीय स्तर पर निर्माण करने कार्य के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। करीब आठ करोड़ सात लाख की धनराशि से बनने वाली सड़क से गांवों के करीब 2000 लोग लाभान्वित होंगे। वहीं क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहे पलायन में भी कमी आएगी। दूरस्थ क्षेत्र के इस मार्ग से टिहरी जनपद का देहरादून से जुड़ाव भी हो जाएगा।
विज्ञापन

आजादी के बाद से दूरस्थ क्षेत्र में आज तक पक्का मार्ग नहीं बन पाया था। दूरस्थ क्षेत्र के लोगों को जिला और तहसील मुख्यालय तक पहुंचने के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिला पंचायत सदस्य मीता रावत लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग उठा रही थी। चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी ग्रामीणों से सड़क निर्माण के लिए वायदा किया था, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। गांव का मार्ग संकरा और पथरीला है। बरसात के दिनों में लैंड स्लाईडिंग से ग्रामीणों को दिक्कतें उठाने के लिए विवश होना पड़ता था। सड़क निर्माण की मंजूरी मिलने के बाद निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही दूरस्थ क्षेत्र इठारना में विकास की किरण चमकने लगी है।
मार्ग निर्माण से रुकेगा पलायन
पक्के मार्ग के अभाव में पहाड़ों के गांव खाली हो रहे हैं। मुख्यमंत्री की विधानसभा के दूरस्थ क्षेत्र इठारना में पक्का मार्ग बनने के बाद पलायन काफी हद तक रुकेगा। इसके अलावा स्थानीय किसानों को अपनी उपज अदरक, राजमा, अरबी आदि बाजारों तक पहुंचाने मेें भी सुविधा मिलेगी। आवागमन सुचारु होने से शिक्षा, स्वास्थ्य आदि का भी लाभ ग्रामीणों को मिल सकेगा। सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने पर नरेंद्र सिंह, प्रेम सिंह, हरि सिंह, बीर सिंह, राजेंद्र नकोटि, सुंदर सिंह, सुरेंद्र नकोटि, देवेंद्र सिंह, अनिल सिंह, केदार सिंह, जोगेंद्र सिंह आदि ग्रामीणों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन


कोट्स
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की विधानसभा को आदर्श रूप देने के लिए सड़क निर्माण प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है। मुख्यमंत्री जी की ओर से जनता से वायदा किया गया था, जिसे पूरा किया जा रहा है। अधिकारियों को गुणवत्तापरक सड़क बनाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। - धीरेन्द्र सिंह पंवार, विशेष कार्याधिकारी मुख्यमंत्री।

सड़क के लिए कुछ वन भूमि मिलने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। लिहाजा सड़क निर्माण के लिए टेंडर निकाल दिए गए हैं। प्रक्रिया पूरी होने में संभवता महीने भर का समय लग सकता है। सभी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

- आरबी तिवारी, अधिशासी अभियंता, पीएमजीएसवाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें