फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मियों ने समाप्त की हड़ताल, काम पर लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

हाईकोर्ट के आरटीआई कार्यकर्ता आशीष कुमार पिपानिया की गिरफ्तारी पर स्थगन आदेश देने के बाद देर रात को सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल को वापस ले लिया। शनिवार से सभी सफाई कर्मचारी अपने काम पर लौट जाएंगे। आरटीआई कार्यकर्ता की गिरफ्तारी को लेकर बीते बृहस्पतिवार को नगर पालिका क्षेत्र विकासनगर के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले गए थे। जिसके चलते शहर की सफाई व्यवस्था ठप हो गई थी। दो दिन से शहर से कूड़े का उठान नहीं हो सका था। जिसके चलते लोगों का सड़क से गुजरना मुश्किल हो गया था। ऐसे में देर रात को हड़ताल समाप्त होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
मालूम हो कि बीते सोमवार को अस्पताल रोड पर सफाई के दौरान आरटीआई कार्यकर्ता आशीष कुमार पिपानिया और सफाई कर्मचारी अनिल कुमार के बीच मारपीट हो गई थी। मारपीट में अनिल को काफी चोटें आई थी। अनिल का आरोप था कि आरटीआई कार्यकर्ता ने उसके साथ गाली गलौज और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल भी किया। मामले में उन्होंने कोतवाली में एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद से सफाई कर्मी आरटीआई कार्यकर्ता की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तारी की मांग पर बृहस्पतिवार को उन्होंने कार्य बहिष्कार कर दिया था। ऐसे में शुक्रवार को हाईकोर्ट के आरटीआई कार्यकर्ता की गिरफ्तारी पर रोक लगाने के बाद सफाई कर्मी ने हड़ताल का निर्णय वापस ले लिया। उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सतीश कुमार पारछा ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश का सम्मान करते हुए कर्मचारियों ने हड़ताल को वापस लेने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें