फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय शोक के दौरान राज्यपालों की नियुक्ति करना गलत

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय शोक के दौरान राज्यपालों की नियुक्ति गलत
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय महामंत्री जयप्रकाश उपाध्याय ने राष्ट्रीय शोक के दौरान राज्यपालों की नियुक्ति पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि राज्यपालों का पद गरिमापूर्ण पद है। ऐसे में नियुक्तियों पर विवाद नहीं होना चाहिए। राष्ट्रीय शोक के दौरान राज्यपाल की नियुक्ति पद का अपमान है। केंद्रीय कार्यालय पर हुई पत्रकारवार्ता के दौरान उपाध्याय ने कहा कि भाजपा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियों के सहारे 2019 का चुनाव जीतने का सपना देख रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल भावनात्मक और धर्म को हथियार बनाकर सत्ता हासिल करने का षड़यंत्र कर रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की अस्थियां गंगा में विसर्जित करने के बाद अब अस्थियां नदी-नालों में बहाने का क्या औचित्य है। प्रदेश में कानून व्यवस्था, आपदा, बेरोजगारी समेत तमाम समस्याएं हैं, लेकिन भाजपा इनसे मुंह फेर कर लोगों को गुमराह कर रही है। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष संजय क्षेत्री भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें