फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजदे में झुके हजारों के सिर, मांगी अमन चैन की दुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

ईद उल अजहा की नमाज बुधवार को पूरी अकीदत के साथ अदा की गई। पछवादून की तमाम मस्जिदों और इबादतगाहों में हजारों सिर सजदे में झुक गए। विकासनगर शहर की सबसे बड़ी जमात बाबूगढ़ स्थित ईदगाह में जुटी। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
मौलाना कलीम साहब ने अमन चैन और भाईचारे पर जोर देते हुए मुसलमानों से एकजुट होने की अपील की। हर तरफ अल्लाह ओ अकबर की सदाएं बुलंद हो गई। सुबह 8:30 बजे से ही नमाज का दौर शुरू हो गया। घरों में तरह तरह के पकवान बनाए गए। लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। मौलाना ने कुरबानी और हज पर रोशनी डालते हुए शिक्षा के प्रचार प्रसार की जरूरत पर जोर दिया। मुसलमानों ने नमाज अदा कर अमन और चैन की दुआ मांगी। नमाज के बाद कुरबानी का दौर चला। ढकरानी, ढालीपुर, सहसपुर, रामपुर, डाकपत्थर, जीवनगढ़, अंबाड़ी, हरिपुर, कालसी, मेहूंवाला, हरबर्टपुर, में भी ईद उल अजहा की नमाज अदा कर कुरबानियां दी गई। मौलाना कलीम ने कहा कि बकरीद पैंगबर हजरत इब्राहिम की उस अजीम कुर्बानी की याद दिलाता है, जिसमें उन्होंने अल्लाह के हुकम से अपने प्यारे बेटे हजरत इस्माइल की सहमति से उनकी कुर्बानी देने से भी पीछे नहीं हटे।
विज्ञापन


चौकस रही पुलिस
ईद के चलते नगर और आसपास के ग्रामीण अंचलों में सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद रही। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। खुफिया विभाग भी पूरी तरह से सतर्क रहा। सुरक्षा को लेकर अधिकारी और कर्मचारी दिनभर गश्त पर रहे।
विज्ञापन


19 जगहों पर अदा हुई नमाज
विकासनगर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत कुल 19 जगहों पर बकरीद की नमाज अदा हुई। बाबूगढ़ इर्दगाह में मौलाना कलीम अरमान, जीवनगढ़ में सलाउद्दीन, ढकरानी स्थित जामा मस्जिद में हाजी अब्दुल रहमान, हाफिज अनीस, फकीरों वाली मस्जिद ढकरानी में मोहम्मद नूर हसन, फकीरों वारा मदरसा ढकरानी में मोहम्मद कादिर, हीरा लाइन मस्जिद में मोहम्मद अनीस, बरोटीवाला मस्जिद में मोहम्मद गुलफाम, कुंजा ईदगाह में मोहम्मद आमीर, कुंजाग्रांट ईदगाह में मनवर हुसैन, मटक माजरी मोहम्मद मनवर, हरबर्टपुर मस्जिद में इमाम मोहसीन, कुल्हाल मस्जिद में हाफिज इसरार, डाकपत्थर मस्जिद में मोहम्मद अहसान, आरटीआ ढालीपुर मस्जिद में मोहम्मद रिजवान, पावर हाउस ढालीपुर मस्जिद में मोहम्मद सत्तार, बड़ी मस्जिद आसनबाग में मोहम्मद वाजिद, गुर्जरों वाली मस्जिद में मोहम्मद असलम, नवाबगढ़ मस्जिद में मौलाना मुंसाद, ईदगाह नवाबगढ़ में मौलाना मुनशाद ने ईद की नमाज अदा कराई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें