फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहाल हाईवे के विरोध में हिंदू परिषद ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

दून पांवटा हाईवे की खस्ताहालत के विरोध में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद ने मंगलवार को सेलाकुई में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने गड्ढों का भरान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के ग्रामीण जिला कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र भट्ट ने कहा कि विभागीय लापरवाही के चलते दून पांवटा हाईवे का बुरा हाल है। कई जगह सड़क पर गड्ढे बने हुए हैं। लोगों को हिचकोले भरा सफर तय करना पड़ता है। बरसात में सड़क की हालत बेहद खराब हो जाती है। दुपहिया वाहन चालकों के रपटने का खतरा बना रहता है। कहा सेलाकुई में बाया खाला से लेकर भारत कॉलेज तक की सड़क पूरी तरह से खस्ताहाल बनी हुई है। शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी सड़क की कोई सुध नहीं ली। कहा सड़क की हालत दुरुस्त करने की मांग पर विधायक सहदेव पुंडीर से लेकर एसडीएम तक से गुहार लगाई जा चुकी है। लेकिन अब तक सड़क के गड्ढों का भरान कार्य शुरू नहीं हो सका है। प्रदर्शन करने वालों में राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष अमित तोमर, राष्ट्रीय बजरंग दल के अध्यक्ष सतपाल धानिया, तीरथ गैरोला, अशोक नेगी, नारायण थापा, अभिषेक मैठाणी, अमित अग्रवाल, रजनीश, गंगा सिंह रौथाण, रजनी चतुर्वेदी, लक्ष्मी गैरोला, सुनीता सकलानी, सुनीता खंतवाल, आशा कंडारी, ललित चतुर्वेदी, शशि लता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध किया
सेलाकुई। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने उत्तरकाशी में नाबालिग के साथ बलात्कार और हत्या का विरोध किया है। उन्होंने मृतक नाबालिग की आत्मा की शांति के लिए बाजार स्थित शिव मंदिर परिसर में दीप प्रज्जवलित कर प्रार्थना की। नगर अध्यक्ष हर्ष दीप और नगर मंत्री शेखर बंसल ने कहा कि सरकार को मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को फांसी की सजा देनी चाहिए। इस मौके पर जिला संगठन मंत्री राहुल, जिला उपाध्यक्ष प्रवेश, रमेश ढोंढियाल, योगेश महावर, प्रकाश भट्ट, चैतन्य अनिल गौड, हिमांशु गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें