फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूकेडी ने किया पहाड़ के गांधी को नमन

विज्ञापन
विज्ञापन
यूकेडी ने किया पहाड़ के गांधी को नमन
विज्ञापन

ब्यूूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
इंद्रमणि बडोनी की पुण्यतिथि पर उत्तराखंड क्रांति दल(यूकेडी) ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
डाकपत्थर रोड स्थित कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने कहा कि स्व. बडोनी उत्तराखंड के लोगों के लिए प्रेरणास्रोत रहे हैं। उनके सानिध्य में पूरे प्रदेश में अहिंसा के तरीके से राज्य आंदोलन चलाया गया। लेकिन राज्य गठन के 18 वर्ष बाद भी बडोनी के सपनों का उत्तराखंड नहीं बन सका है। राज्य आंदोलनकारी हाशिए पर हैं। पलायन, बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है। कांग्रेस और भाजपा सिर्फ सत्ता की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्हें राज्य की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन

शहर अध्यक्ष जयकृष्ण सेमवाल ने स्व. इंद्रमणि बडोनी के जीवन पर प्रकाश डाला। कहा बडोनी उत्तराखंड के गांधी थे। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वह शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बनाने के लिए आगे आए। इस मौके पर जिला महिला अध्यक्ष देवेश्वरी बिडालिया, शहर उपाध्यक्ष अहमद मिर्जा, राम सिंह रावत, भजन सिंह नेगी, संदीप भट्ट, राधाकृष्ण लखेड़ा, यशपाल सिंह गुसाईं, यशपाल सिंह सजवाण, बीना पंवार, जादेव, सरोज मलासी, जोना सजवाण, दिगंबरी नेगी, कमलेश रावत, दिव्या रावत, धीरज मणी पैन्यूली, अशोक कंडारी, नंदलाल उनियाल, विजय भट्ट, रविंद्र भट्ट, सावित्री रावत, सुशीला रावत, अमरावती, राजेश्वरी बडोनी, मनोरमा डोभाल, कमला घिल्ड़ियाल, मुन्नी नौटियाल, अनीता चमोली, सावित्री जोशी, चंद्रा भट्ट, चंद्रा नेगी, गोदांबरी घिल्ड़ियाल, शांती गुसाईं आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें