फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहारी गांव में लो वोल्टेज से जूझ रहे 46 परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/चकराता।
विज्ञापन

इन दिनों तहसील क्षेत्र के लोहारी गांव में लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। शाम ढलते ही बिजली उपकरण शोपीस बन जाते हैं। लोगों को रोजमर्रा के काम निपटाने में दिक्कतों का समाना करना पड़ रहा है। लो वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने की मांग पर लोगों ने यूपीसीएल के सहायक अभियंता को ज्ञापन भेजा।
भेजे गए ज्ञापन में लोगों ने कहा कि ग्राम सभा में लंबे समय से लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। 100 वाट का बल्ब भी मोमबत्ती की तरह जलता है। शाम ढलते ही बिजली उपकरण टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन आदि शोपीस बन जाते हैं। लोहारी गांव में 46 बिजली कनेक्शन है। करीब एक माह से लोग लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। ट्रांसफार्मर भी गांव से डेढ़ किमी दूर लगा हुआ है। लंबे समय से लोग ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांग को अनसुना किया जा रहा है। इस संबंध में एसडीओ अशोक कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। जेई से रिपोर्ट तलब कर शीघ्र लो वोल्टेज की समस्या को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन भेजने वालों में उप प्रधान सब्बो देवी, शेर सिंह चौहान, रणजीत, जीत सिंह, फतेह सिंह, शूरवीर सिंह, किशन सिंह, कुंवर सिंह, कुमपाल भारती, राम सिंह, मातवर सिंह, श्याम सिंह राणा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें