फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त के जन्म दिन मनाने आएं तीन छात्र बहे गंगा में-CITY

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
देवप्रयाग। गुरु रामराय पब्लिक स्कूल पौड़ी के तीन छात्र नहाते समय गंगा में बह गए। तीनों छात्र अपने साथी का जन्मदिन मनाने यहां पहुंचे थे। आपदा प्रबंधन टीम और जल पुलिस देर शाम तक छात्रों की तलाश में जुटी रही, लेकिन छात्रों का पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन

पौड़ी से गुरु रामराय पब्लिक स्कूल के 11 छात्र मंगलवार को अपने दोस्त आयुष थपलियाल का जन्मदिन मनाने देवप्रयाग के निकट उमरासू पहुंचे थे। दोपहर करीब एक बजे सभी दोस्त यहां रंदी गदेरे और गंगा नदी के संगम पर पहुंचे। कुछ छात्र नहाने उतर गये। रोहन और शिवांग नदी में अठखेलियां करने लगे। तभी अचानक तेज बहाव की चपेट में आने से दोनों छात्र नदी में डूबने लगे। साथियों को डूबते देख रवि उनको बचाने के लिए गंगा में कूद गया, मगर दोनों के साथ रवि भी पानी में डूबने लगा। फिर एक अन्य साथी दीपक दोस्तों को बचाने के लिए गंगा में कूद पड़ा। रवि ने दीपक का हाथ पकड़ लिया, लेकिन गंगा का बहाव तेज होने से दीपक भी गंगा की चपेट में आने लगा। इस पर अन्य सभी छात्रों ने मानव श्रृंखला बना कर दीपक को गंगा से खींच लिया, लेकिन रवि हाथ छूटने से गंगा की तेज धारा में बह गया। छात्रों ने घटना की जानकारी परिजनों की दी। थानाध्यक्ष प्रमोद शाह ने बताया कि गंगा में बहे छात्रों की तलाश की जा रही है। अन्य थानों को भी सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें