फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि प्रशासन के लिखित आश्वासन पर छात्रों का धरना समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि में जल्द छात्रसंघ चुनाव कराने के लिए चुनाव अधिकारी की नियुक्ति की मांग पर विवि प्रशासन ने छात्रों को लिखित आश्वासन दिया है। छात्र जल्द चुनाव कराए जाने की मांग के लिए सोमवार से कुलपति कार्यालय में जमे हुए थे। विवि प्रशासन की ओर से लिखित आश्वासन मिलने पर छात्रों ने धरना समाप्त कर दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को गढ़वाल विवि के सभी छात्र संगठनों ने कुलपति कार्यालय में पहुंचकर जल्द छात्रसंघ चुनाव कराए जाने की मांग की थी। मंगलवार सुबह विवि प्रशासन ने छात्रों को लिखित आश्वासन दिया कि चुनाव अधिकारी की नियुक्ति के संबंध में 20 अगस्त तक निर्णय ले लिया जाएगा। विवि प्रशासन के लिखित आश्वासन छात्रों ने मंगलवार को धरना समाप्त कर दिया। कुलसचिव डा. एके झा ने कहा कि छात्रों को 20 अगस्त तक निर्णय लिए जाने का आश्वासन दिया गया है। धरना देने वालों में छात्र संघ अध्यक्ष प्रदीप पंवार, विवि प्रतिनिधि अरुण नेगी, शुभम कालरा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें