फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूसलाधार बारिश से मकान की नींव धंसी. दहशत में परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
मूसलाधार बारिश से मकान की नींव धंसी. दहशत में परिवार
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/ब्यूरो।
श्यामपुर। बीती रात रुक-रुक कर हुई मूसलाधार बारिश से बीस बीघा क्षेत्र में एक मकान की नींव धंस गई। वहीं टिहरी विस्थापित क्षेत्र में भी कई जगह जबरदस्त जलभराव हो गया। यही स्थिति मंशादेवी, श्यामपुर के कई इलाकों में रही। इसके कारण लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बीती रात हुई मूसलाधार बारिश से बीस बीघा गली नंबर-तीन में रहने वाले रनवीर सिंह गुसाईं के मकान की नींव धंस गई। इससे पारिवारिक लोग दहशत में हैं। उधर, विस्थापित क्षेत्र पशुलोक के पास बहने वाला नाला भी उफना गया। नाले का पानी विस्थापित क्षेत्र और वीरभद्र-एम्स मार्ग पर भर गया। इससे क्षेत्र में सोमवार दिनभर यातायात प्रभावित रहा। बरसात के चलते मंसादेवी क्षेत्र के कई घरों में पानी भर गया। जलभराव से प्रभावित लोग सोमवार दिनभर घरों से निकालते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य आंदोलनकारी विजय राणा ने बताया कि क्षेत्र में बारिश के पानी निकासी की मुकम्मल व्यवस्था नहीं है। इससे हर साल बरसात में ऐसे ही हालात होते हैं। श्यामपुर में भी जल निकासी व्यवस्था न होने से हरिद्वार हाईवे के क्षतिग्रस्त रेलवे फाटक-बाईपास चौक क्षेत्र में जलभराव की स्थिति रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें