श्रीनगर। स्कूल स्पोर्ट्स प्रोमोशन फाउंडेशन की ओर से सितंबर में जिला स्तरीय एथलीट्स का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पूरे जनपद के करीब 150 से अधिक छात्र प्रतिभाग करेंगे।
सितंबर प्रथम पखवाड़े में जीआईएंडटीआई मैदान में एथलीट़्स प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी, जिसके तहत 100 मीटर, 600 मीटर व एक हजार मीटर की दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद आदि प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। आयोजक केशर कोटियाल ने बताया कि प्रतियोगिता में पूरे जनपद के 150 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। राज्य स्तर के विजेता नेशनलस्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगे। नेशनल स्तर की प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों में से सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन एक्सलेंस सेंटर के लिए किया जाएगा। जहां फाउंडेशन की ओर से चयनित प्रतिभागियों को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।