फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन से अंधेरे में अलसी गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/साहिया।
विज्ञापन

यूपीसीएल की लापरवाही के कारण अलसी गांव में चार दिन से लाइट नहीं है। लोगों को अंधेरे में रात काटनी पड़ रही है। रोजमर्रा के काम निपटाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली उपकरण शोपीस बने हुए हैं। 29 परिवारों की दिनचर्या पूरी तरह से चरमरा गई है। ग्रामीणों ने शीघ्र बिजली आपूर्ति बहाल न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि चार दिन पूर्व गांव में लगा ट्रांसफार्मर फुंका गया। जिससे पूरे गांव की बत्ती गुल हो गई। लोगों को जोक्टी और लालटेन के सहारे रात रोशन करनी पड़ रही है। मोबाइल चार्ज करने के लिए भी दूसरे गांव जाना पड़ता है। विभागीय अधिकारियों से शिकायत के बाद भी गांव में अब तक ट्रांसफार्मर को नहीं बदला जा सका है। स्थानीय निवासी टीकम सिंह बिष्ट, भान सिंह, चमन सिंह बिष्ट, मोहन सिंह आदि का कहना है कि गांव में लाइट न होने से छात्रों की पढ़ाई पर प्रतिकूल असर पड़ रहा हैं। इसके साथ ही रोजमर्रा के कामकाज भी प्रभावित हो रहे हैं। कहा यदि विभाग शीघ्र ट्रांसफार्मर को नहीं बदलता तो उन्हें आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा।
विज्ञापन

इस संबंध में अवर अभियंता प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि विकासनगर से नया ट्रांसफार्मर मंगाया गया है। शुक्रवार तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें