फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने की गौचर, पनघट की भूमि से कब्जा हटाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। ग्राम पंचायत देवर-खडोरा के ग्रामीणों ने गौचर और पनघट की भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने की मांग के लिए कलक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र राजस्व विभाग की टीम से भूमि का चिह्निकरण कर अतिक्रमण ध्वस्त करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह ग्यारह बजे देवर-खडोरा गांव के ग्रामीण वन सरपंच चंद्र सिंह और ग्राम प्रधान राजी देवी के नेतृत्व में कलक्ट्रेट परिसर पहुंचे। ग्रामीणों ने यहां एक घंटे तक धरना दिया और इसके बाद अतिक्रमणकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में ग्रामीणों ने कहा कि कुछ लोगों की ओर से नियम कानून को ताक पर रखकर गांव की गौचर, पनघट की भूमि पर अतिक्रमण किया जा रहा है। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य अंजलि देवी, सुशीला, आशा, दीपा, लक्ष्मी देवी, मंजू, ऊषा, सावित्री देवी, अनीता, सतेश्वरी, राधा, गीता, चंद्रकला, जमुना देवी और गायत्री देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें