फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाविद्यालय में जल्द शुरू होंगी एमकॉम की कक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय की ओर से गठित टीम ने स्व. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय का निरीक्षण किया। टीम ने महाविद्यालय में मौजूद संसाधनों पर संतुष्टि जताई और रिपोर्ट शासन को भेजने की बात कही। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इसी सत्र में महाविद्यालय में एमकॉम के साथ ही स्नातकोत्तर स्तर पर पांच अन्य विषयों का संचालन भी हो सकेगा।
विज्ञापन

अभी तक महाविद्यालय में वाणिज्य विषय केवल स्नातक स्तर पर ही संचालित किए जाते थे, जबकि एमए में महज दो विषय हिंदी और अर्थशास्त्र संचालित थे। छात्र-छात्राओं की लगातार मांग के बाद एक साल पहले महाविद्यालय में एमकॉम और स्नातकोत्तर स्तर पर भूगोल, राजनीति विज्ञान, इतिहास, अंग्रेजी और संस्कृति विषयों के संचालन की स्वीकृति सरकार से मिली। इसके बाद बृहस्पतिवार को श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय की ओर से गठित पैनल टीम ने महाविद्यालय का निरीक्षण किया। टीम के संयोजक प्रो. जीएस रजवार, डा. बीएन खाली, प्रो. एमएस पंवार गढ़वाल विश्वविद्यालय के प्रो. एके पोखरियाल, सहित लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं ने विद्यालय में मौजूद संसाधनों का जायजा लिया। महाविद्यालय की प्राचार्य डा. वंदना तिवारी ने बताया कि टीम ने निरीक्षण के दौरान संसाधनों और तथ्यों पर संतोष जताया। इससे इसी सत्र में यहां एमकॉम के अलावा स्वीकृत पांच विषयों के संचालन की उम्मीद बढ़ गई है। निरीक्षण के दौरान डा. जीसी बेंजवाल और डा. रमेश चंद्र भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें