फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ियों ने आदि केदारेश्वर मंदिर में किया जलाभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। बदरीनाथ धाम स्थित आदि केदारेश्वर मंदिर में विभिन्न जगहों से पहुंचे कांवड़ियों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। कांवड़ियों ने अलकनंदा और सरस्वती नदी का जल लेकर आदि केदारेश्वर को चढ़ाया। बृहस्पतिवार को बदरीनाथ धाम में करीब 550 कांवड़िए पहुंचे थे। केदारेश्वर मंदिर में जलाभिषेक करने के बाद कांवड़ियों ने भगवान बदरीनाथ के दर्शन भी किए। बदरीनाथ के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने बताया कि सावन माह में आदि केदारेश्वर भगवान के जलाभिषेक से पुण्य की प्राप्ति होती है।

कांवड़ियों ने नागेश्वर धाम में किया जलाभिषेक
पौड़ी। युवा उत्थान समिति की ओर से 5 अगस्त से निकाली गई कांवड़ यात्रा बृहस्पतिवार को शिवरात्रि पर अगरोड़ा पहुंची। गांव पहुंचने पर यात्रा का ग्रामीणों ने स्वागत किया। इस दौरान महिलाओं कलश यात्रा निकाली जो नागेश्वर धाम पहुंची। कांवड़ियों ने नीलकंठ से लाए गंगाजल से नागेश्वर धाम में शिव का जलाभिषेक किया। समिति के प्रबंधक शांति प्रसाद डंडरियाल ने बताया कि सावन माह में सारा क्षेत्र भोले की भक्ति में डूबा रहता है। कांवड़ियों की ओर से शिव का जलाभिषेक करने के बाद सात दिन तक शिव महापुराण का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर राठ क्षेत्र में शिव मंदिर पैठाणी में हरिद्वार से गंगा जल लेकर पहुंचे कांवड़ियों का लोगों ने स्वागत किया। कलश यात्रा के साथ कांवड़िए मंदिर तक पहुंचे जहां उन्होंने शिव का जलाभिषेक किया। जलाभिषेक के साथ ही मंदिर में यज्ञ व अनुष्ठान में स्थानीय लोग भी शामिल हुए। इस दौरान मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर हरेंद्र सिंह भंडारी, मगन सिंह कंडारी, दिनेश कंडारी, भूपेंद्र नेगी, कुलवान कंडारी, महावीर रावत, मुकेश गुर्साइं आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें