फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां इंद्रामति ने दिए अपने भक्तों को दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। सितोली गांव की आराध्य देवी मां इंद्रामति की डोली बृहस्पतिवार को मंदिर के गर्भगृह से बाहर आईं और भक्तों को दर्शन दिए। 13 अगस्त तक मां इंद्रामति सोनला गांव में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में प्रतिभाग करेंगी। इसके बाद मां की इच्छा के अनुसार देवयात्रा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह नौ बजे पूजा-अर्चना के बाद मां की डोली को इंद्रामति मंदिर के गर्भगृह से बाहर लाया गया। भक्तों ने मां इंद्रामति की पूजा कर मनौतियां मांगीं। मां इंद्रामति के दर्शनों के लिए सितोड़ा गांव के साथ ही टेड़ा, खंसाल, सोनला, बछेर, घुड़साल, रोपा, कुलेंडू गांव के ग्रामीण उमड़े। पंडित त्रिलोचन प्रसाद मैठाणी, विजय प्रसाद मैठाणी, दिनेश प्रसाद मैठाणी ने डोली की पूजा की। मंदिर समिति के अध्यक्ष गजपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि 13 अगस्त तक मां इंद्रामति सोनला गांव में रहेंगी। इस मौके पर देवेंद्र सिंह बिष्ट, श्रवण बिष्ट, बलवीर सिंह नेगी, मुकेश, दर्शन सिंह बिष्ट, पुष्कर सिंह, विक्रम सिंह, अमित, मातबर, दिनेश, धीरेंद्र और ताजवेंद्र सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें