फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थायी शिक्षक नही तो 15 के बाद बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
गैरसैंण। सोमवार को माइथान में आयोजित महापंचायत में खंसर घाटी के ग्रामीणों ने कहा कि यदि 15 अगस्त तक विभाग घाटी के सभी नौ स्कूलों में स्थायी शिक्षक नहीं भेजता है, तो 15 अगस्त के बाद अभिभावक बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे। साथ ही निर्णय लिया गया कि स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्त तक एक अगस्त से चलाया जा रहा है आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन

खंसर घाटी के जीआईसी नैल, बछुवाबाण, लाटूगैर, राजकीय हाईस्कूल गोगिना, झूमाखेत, जूहा दिवागाड़, सेरा और पत्थरकट्टा में शिक्षकों के कई पद रिक्त हैं। सोमवार को आयोजित महापंचायत में ग्रामीणों ने स्थायी शिक्षकों के साथ ही सभी विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की। इससे पूर्व ग्रामीणों ने क्षेत्र के स्कूल परिसर में प्रदर्शन किया, जिसके बाद रैली के साथ माइथान बाजार पहुंचे। यहां बस स्टैंड पर आयोजित महापंचायत में ग्रामीणों ने कहा कि यदि 15 अगस्त तक विद्यालयों में शिक्षकों की व्यवस्था नहीं हुई, तो अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे। महापंचायत में खंसर घाटी विकास संघर्ष समिति के संयोजक अवतार सिंह पुंडीर, अध्यक्ष नारायण सिंह, खंसर क्षेत्र के प्रधान संगठन के अध्यक्ष चंद्र सिंह, पीटीए अध्यक्ष रघुवीर सिंह, प्रधान हेमलता देवी, दिगंबर सिंह, फते सिंह, मोहन चंद, कमलेश बिष्ट, अमर सिंह, सोबन सिंह, हेम सिंह सहित कई मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें