पोखरी। भारी बारिश से पोखरी क्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जगह-जगह खेतों के पुश्ते क्षतिग्रस्त हो जाने से धान, मंडुआ और धान की फसल बर्बाद हो गई है। कुजासू, पैणी, खन्ना, पोखरी वल्ली, हरिशंकर, उडामांडा, चौंडी और रौता गांवों को यातायात से जोड़ने वाली एकमात्र हरिशंकर-रौता सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त पड़ी हुई है, जिससे ग्रामीणों को पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है। गोपेश्वर-हापला सड़क भी देवखाल के समीप अवरुद्ध पड़ी है। कुजासू के प्रधान शिवराज राणा, वीर सिंह कंडारी, हुकम सिंह, गोपाल पंवार, कुंवर सिंह और उम्मेद सिंह रावत ने जिला प्रशासन से शीघ्र सड़कों को आवाजाही के लिए खोलने की मांग उठाई है। ब्यूरो