फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉर्डन जूनियर हाईस्कूल में शुरू हुई कानूनी सलाहकार बनाए जाने की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। मॉडर्न जूनियर हाईस्कूल से सेवा निवृत्त प्रशासनिक अधिकारी को विद्यालय का कानूनी सलाहकार बनाए जाने के मामले की जांच शुरू हो गई है। अपर शिक्षा निदेशक (प्राशि) के आदेश पर उप शिक्षाधिकारी मामले की जांच कर रहे है।
विज्ञापन

जन उड़ान संस्था के अध्यक्ष कुशलानाथ नेे अपर शिक्षा निदेशक (प्राथमिक शिक्षा) पौड़ी से शिकायत कर मामले की जांच की मांग की थी। कुशलानाथ ने अपने शिकायती पत्र में कहा था कि मॉर्डन जूनियर हाईस्कूल की प्रधानाध्यापिका ने नियम विरुद्ध कार्य किया है, जिसके तहत विद्यालय के सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी को लाभ पहुंचाने के लिए कानूनी सलाहकार का पद सृजित किया गया है और प्रबंध संचालक की अनुमति के बगैर सेवानिवृत्त कर्मी को विद्यालय का कानूनी सलाहकार नियुक्त किया है। कहा कि नियुक्ति के बाद कर्मी को विद्यालय में कक्ष भी आवंटित किया गया है। कुशलानाथ ने अपर शिक्षा निदेशक से मामले की गहनता से जांच कर आख्या उपलब्ध करवाने की मांग की है। दूसरी ओर जांच अधिकारी/ उप शिक्षाधिकारी जेपी काला ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। शीघ्र ही अपर शिक्षा निदेशक (प्राथमिक शिक्षा) को जांच आख्या सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें