भोले बाबा को जल चढ़ाएं और भूमि का जल बचाएं : चिदानंद
अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस के अवसर पर परमार्थ निकेतन में कार्यक्रम का आयोजन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
मुनिकीरेती। अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस के अवसर पर परमार्थ निकेतन में रविवार को कार्यक्रम आयोजित कर स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि ने लोगों को मोहब्बत और इंसानियत का रिश्ता कायम करने का संदेश दिया। इसके अलावा मुनि ने भोले बाबा को जल चढ़ाने और भूमि का जल बचाने का आह्वान भी किया।
स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि ने कहा कि संपूर्ण जगत हमारा मित्र है, हम एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं, कोई किसी का दुश्मन नहीं है। ऐसे में भेदभाव के बिना सबको मित्रता की दृष्टि से देखने की जरूरत है। मुनि ने कहा कि जल, जंगल, जमीन से जुड़ने से ही जन भी बचेगा और जल का भी संरक्षण होगा। इस दौरान उन्होंने कांवड़ियों से भोलेबाबा को जल चढ़ाएं और भूमि माता का जल बचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर थाइलैंड, अमेरिका, मैक्सिको, कनाडा, इंग्लैंड, यूरोप समेत विश्व के कई देशों से पहुंचे पर्यटकों ने स्वामी चिदानंद मुनि के साथ विश्व ग्लोब का अभिषेक किया और हम सब एक हैं का संदेश दिया। इस मौके पर नंदिनी त्रिपाठी, स्वामिनी आदित्यानंदा सरस्वती, आचार्य संदीप शास्त्री, आचार्य दीपक शर्मा समेत परमार्थ गुरुकुल के ऋषि कुमार आदि मौजूद रहे।