ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
कांवड़ यात्रा के मद्देनजर लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल के तत्वावधान में रविवार को यात्रा मार्ग पर कांवड़ सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान नीलकंठ धाम जाने वाले कांवड़ियों को राजमा, चावल और खीर बांटी।
शिविर का आयोजन क्लब के संयोजक मानव जौहर की अगुवाई में किया गया। इसके अलावा स्वास्थ्य शिविर लगाकर अस्वस्थ कांवड़ियों की जांचकर और उन्हें निशुल्क दवाइयां दी गईं। क्लब के अध्यक्ष अतुल जैन ने बताया कि लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल के सदस्यों को पुलिस, प्रशासन ने कांवड़ मेले के लिए विशेष पुलिस अधिकारी मनोनीत किया है। इसी दायित्व के तहत क्लब के सदस्य पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर विभिन्न स्थानों पर यातायात प्रबंधन में भी सहयोग कर रहे हैं। कांवड़ मेला प्रभारी एसपी (ग्रामीण) श्वेता चौबे, सीओ नरेंद्रनगर जेपी जुयाल आदि ने संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर हिमांशु अरोड़ा, मयंक गुप्ता, निशांत मलिक, अर्नव गुप्ता, राहुल छाबड़ा, मनोज बत्रा, डॉ. गगन शर्मा, आशीष अग्रवाल, पुनीत गुप्ता, अमन आनंद, विनीत गुलाटी, पंकज चंदानी, सुशील छाबड़ा, अरविंद किंगर, धीरज मखीजा, राही कपाड़िया, अभिनव गोयल आदि मौजूद रहे।