ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
डोईवाला। स्थानीय व्यापारियों की ओर से रविवार से गुरुद्वारा लंगर के पास कांवड़ियों के लिए सुविधा केंद्र शुरू किया गया। इसके अलावा सोमवार से भानियावाला डिग्री कॉलेज के पास सुविधा केंद्र शुरू किया जाएगा। इस सुविधा केंद्र में कांवड़ यात्रियों के खाने पीने की वस्तुओं के अलावा अन्य सुविधाएं भी होंगी।
गुरुद्वारा लंगर के पास रविवार को शुरू हुए सुविधा केंद्र में मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी धीरेंद्र सिंह पंवार, उपकार अग्रवाल, विजय शर्मा, संदीप रस्तोगी, शैलेष पाल, सतेंद्र चौधरी, विनय जिंदल, नरेश गोयल, अजय गुप्ता, प्रवीण कन्नौजिया, ईश्वरचंद अग्रवाल, सुबोध जिंदल, हरिश्चंद वर्मा, दीपांशु अग्रवाल आदि ने सहयोग किया। सुविधा केंद्र के मुख्य संयोजक राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि सोमवार से भानियावाला हाईवे डोईवाला महाविद्यालय के पास सुविधा केंद्र शुरू किया जाएगा। सुविधा केंद्र मेें व्यवस्थाओं को बेहतर रखने के लिए वीरेंद्र बाली, अश्वनी गुप्ता, प्रवीण सैनी, इंद्रजीत साहनी, नीरज सिंघल, रामस्वरूप अग्रवाल, राजेंद्र को जिम्मेदारी दी गई है।