गैरसैंण। खंसर घाटी के नौ सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती की मांग के लिए अभिभावकों और छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन जारी रहा। आंदोलनकारियों ने कहा यदि जल्द विभाग यहां शिक्षकों की नियुक्ति नहीं करता तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
खंसर घाटी विकास संघर्ष समिति के नेतृत्व में जीआईसी नैल, लाटूगैर, माईथान, जूनियर हाईस्कूल झूमाखेत, गोगिना, दिवागाड़, सेरा, लामबगड़ और कन्या जूनियर हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने रैली निकालकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में संघर्ष समिति के संयोजक अवतार सिंह पुंडीर, अध्यक्ष नारायण सिंह, रघुवीर सिंह रावत, दान सिंह नेगी, हयात सिंह बिष्ट, गुड्डी देवी, चंद्र सिंह, सैन सिंह, हेमलता, नरेंद्र सिंह बिष्ट सहित सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राएं और अभिभावक शामिल थे।