फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा राहत के लिए 24 घंटे तैयारी में रहें पुलिस कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। अपराध गोष्ठी में एसपी ने पुलिस अधिकारियों को अपराधों पर नियंत्रण रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपराधों पर नियंत्रण के लिए बाहरी लोगों का सत्यापन, वाहनों की सघन चेकिंग की जाए। उन्होंने आपदा को देखते हुए अधिकारियों को 24 घंटे तैयार रहने के निर्देश दिए। इस दौरान जुलाई माह में बेहतर कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में आयोजित अपराध गोष्ठी में एसपी ने आपदा कार्यों को प्राथमिकता देते हुए पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को 24 घंटे राहत, बचाव कार्य के लिए तैयारी में रहने के निर्देश दिए। उन्होंने अपने-अपने थाना क्षेत्रांतर्गत सभी ग्राम प्रधानों, आपदा मित्रों, ग्राम प्रहरियों, टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों व चालकों के संपर्क में रहने को कहा। जुलाई माह में सराहनीय कार्य करने पर पोखरी के थानाध्यक्ष प्रेम सिंह नेगी और पुलिस की एसओजी टीम के प्रभारी हर्ष अरोड़ा को मैन ऑफ द मंथ से सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस कांस्टेबल पंकज, मुकेश, प्रदीप चौहान, राहुल, गौरव, मुस्तकीम और अजय काला को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर डीएसपी हरवंश सिंह, बदरीनाथ के थानाध्यक्ष अनिल कुमार जोशी, जयपाल सिंह नेगी, एलआईयू इंस्पेक्टर विजय मठपाल, मातबर सिंह रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें