फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुस्साए लोगों ने सिंचाई विभाग के ईई का किया घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। नगर के बुराली मोहल्ले के लोगों ने बुराली नाले के ट्रीटमेंट की मांग को लेकर सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता बहादुर सिंह का घेराव किया। लोगों ने कहा यदि शीघ्र विभाग की ओर से नाले का सुधारीकरण नहीं किया गया तो सिंचाई विभाग कार्यालय पर तालाबंदी कर आंदोलन करेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को बुराली मोहल्ले के लोग 11 बजे सिंचाई विभाग कार्यालय कोठियालसैंण पहुंचे और सिंचाई विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसके बाद वह कार्यालय में गए और अधिशासी अभियंता का घेराव किया। लोगों ने कहा कि सिंचाई विभाग की ओर से निर्मित नाला कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया है। बारिश के दौरान नाला उफनाने से गंदा पानी घरों में घुस रहा है और नाले के पानी से उनके खेतों का कटाव भी हो रहा है। ईई बहादुर सिंह ने कहा कि बुराली नाले के सुधारीकरण के लिए कर्मचारियों का निर्देश दिए गए हैं। शीघ्र नाले का सुधारीकरण करवा दिया जाएगा। इस मौके पर यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संदीप भंडारी, योगेंद्र सिंह बिष्ट, उर्मिला देवी, दुर्गा देवी, गोविंदी देवी, लीला देवी, बिंदुली देवी, मनोज, इंद्रपाल, जगदीश, नरेश, गोविंद, ईश्वर और रामलाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें