फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इठारना में तलाशी पर्यटन केंद्र बनाने की संभावनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला , डोईवाला।
विज्ञापन

यदि सब कुछ योजनाबद्ध तरीके से हुआ तो मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के निर्वाचन क्षेत्र डोईवाला के अंतर्गत पड़ते गांव इठारना को पर्यटक केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। छोटी झील बनाने के साथ कैंपिंग साइड बनाने का खाका तैयार किया जा रहा है। विधानसभा क्षेत्र डोईवाला का इठारना बेहद दूरस्थ पर्वतीय इलाका है। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी धीरेंद्र सिंह पंवार ने विभागीय अधिकारियों की टीम के साथ इठारना गांव पहुंचकर पर्यटन के रूप में विकसित करने की संभावनाओं का धरातलीय मुआयना किया। गांव में छोटी झील निर्माण और अन्य पर्यटन को विकसित करने पर सहमति बनी है।
मुख्यमंत्री के ओएसडी धीरेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि मुख्यमंत्री की विधानसभा को आदर्श रूप देने की कवायद तेजी से की जा रही है। इस कड़ी में दूरस्थ क्षेत्र इठारना में पर्यटन विकास योजना तैयार करने का निर्णय लिया गया है। विभागीय अधिकारियों से जल्द व्यवस्थाओं को बनाने और निर्माण कार्य शुरू करने का निर्देश दे दिया गया है। इस दौरान जिला पर्यटन विकास अधिकारी वीरेंद्र गोसांई, पर्यटन विकास परिषद, राजस्व विशेषज्ञ भूपतिराज और गढ़वाल मंडल विकास निगम के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओएसडी ने किया पौधरोपण
डोईवाला। दूरस्थ क्षेत्र इठारना में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी धीरेंद्र पंवार ने औषधीय पौधा लगाकर कार्यक्रम की शुरूआत की है। कहा कि पौधरोपण को नियमित रूप से हिस्सा बनाया जाना चाहिए। इस दौरान भानियावाला मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मनवाल, विधानसभा प्रभारी नरेंद्र नेगी, महामंत्री नितिन बड़थ्वाल, संजीव लोधी, विजय शर्मा, ममता रावत, गोपाल शर्मा, सर्वेश रावत, सुभाष रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें