फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों के लिए खंसर में दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गैरसैंण। शिक्षकों की तैनाती की मांग के लिए बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी खंसर घाटी में प्रदर्शन जारी रहा। घाटी के नौ विद्यालयों के ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं ने मध्याह्न अवकाश के बाद रैली निकालकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

खंसर घाटी विकास संघर्ष समिति के नेतृत्व में जीआईसी नैल, लाटूगैर, माईथान, जूनियर हाईस्कूल झूमाखेत, गोगिना, दिवागाड़, सेरा, लामबगड़ और कन्या जूनियर हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने रैली निकालकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि राज्य सरकार ने जल्द शिक्षकों की तैनाती नहीं की तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में संघर्ष समिति के संयोजक अवतार सिंह पुंडीर, अध्यक्ष नारायण सिंह, रघुवीर सिंह रावत, दान सिंह नेगी, हयात सिंह बिष्ट, गुड्डी देवी, चंद्र सिंह, सैन सिंह, हेमलता, नरेंद्र सिंह बिष्ट सहित सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राएं और अभिभावक शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें