देवप्रयाग। ऑल वेदर रोड निर्माण के लिए बस अड्डे पर स्थित 20 दुकानों को खाली करने के लिए व्यापारियों को एक माह का समय दिया गया है। अब पहली सितंबर तक सभी व्यापारियों को दुकानें खाली करनी होंगी। अब व्यापारियों ने रोजगार व पुनर्वास की मांग के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण खंड श्रीनगर की ओर से बस अड्डे पर स्थित दुकानों को खाली करने के लिए 30 जुलाई तक का समय दिया गया था। इस पर व्यापारियों ने बरसाती मौसम का हवाला देेते हुए विभाग से दो माह तक का समय मांगा था, जिस पर एनएच खंड के अधिशासी अभियंता मनोज बिष्ट नेे व्यापारियों को दुकानों को खाली करने के लिए पहली सितंबर तक का समय दिया है। इस मौके पर विनोद टोडरिया, अरविंद जियाल, राजेंद्र सिंह नेगी, गोविंद सिंह कैंतुरा, त्रिलोक सिंह और मंगल सिंह आदि शामिल थे।