फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल विवि में खेल कोटे के तहत होगें सीधे प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि में खेल कोटे के तहत स्नातक व परा स्नातक स्तर पर छात्रों को सीधा प्रवेश मिलेगा। यह सुविधा विवि में शिक्षा सत्र 2019-2020 से लागू होगी। इस संबंध में नियम निर्धारण के लिए कमेटी गठित की जाएगी।
बुधवार को गढ़वाल विवि क्रीड़ा परिषद की वार्षिक बैठक कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल की अध्यक्षता में हुई। विवि के खेल निदेशक डा. एसएस बिष्ट ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर विवि का खेल कैलेंडर जारी कर दिया जाएगा। खेल कोटे के तहत स्नातक व परास्नातक कक्षाओं में सीधे प्रवेश दिए जाने का निर्णय लिया गया है, जिसके तहत राज्य, उत्तरी क्षेत्र, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। बैठक में कुलसचिव डा. एके झा, वित्त अधिकारी प्रो. एनएस पंवार, खेल निदेशक डा. एसएस बिष्ट, डीएसडब्ल्यू प्रो. पीएस राणा, टिहरी परिसर निदेशक प्रो. आरसी रमोला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


खेल व आयोजक महाविद्यालय
विवि प्रशासन ने विभिन्न अंतर महाविद्यालयी खेल प्रतियोगिताओं के लिए आयोजक महाविद्यालय घोषित किए, जिसके तहत एथलेटिक्स प्रतियोगिता (म/पु) डीएवी देहरादून, वॉलीबाल (महिला) बिड़ला परिसर श्रीनगर, वॉलीबाल (पुरुष) एसआरटी परिसर टिहरी, क्रिकेट (म/पु) आईटीएम देहरादून, हॉकी (म/पु) राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ऋषिकेश, फुटबाल (म/पु) डॉल्फिन देहरादून, रायफल शूटिंग (म/पु) डीएवी देहरादून, कुश्ती (म) डीएवी देहरादून, कुश्ती (पु) आरएमपी कालेज नारसन आयोजक घोषित किए गए।
विज्ञापन


30 नवंबर से पहले करानी होंगी प्रतियोगिताएं
केंद्र सरकार के खेल मंत्रालय की खेलो इंडिया योजना के तहत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का नई दिल्ली में 12 से 24 जनवरी 2019 में आयोजन होना है। सरकार का निर्देश है कि सभी विवि 30 नवंबर से पहले खेल प्रतियोगिताएं संपन्न करा अपनी टीमें तैयार कर लें, जिससे छात्र खेलो इंडिया में भी प्रतिभाग कर सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें