फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेट परीक्षा में गढ़वाल विवि के छात्रों का परचम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) में गढ़वाल विवि के छात्रों ने परचम लहराया है। विवि के अंग्रेजी विभाग से चार, राजनीति विज्ञान विभाग से पांच छात्र परीक्षा में सफल हुए ह। अर्थशास्त्र सहित कई अन्य विषयों के छात्रों ने भी परीक्षा में सफलता पाई है।
विज्ञापन

मंगलवार देर शाम सीबीएसई की ओर से परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। नेट परीक्षा में अंग्रेजी विभाग के आशीष घिल्डियाल, आशीष नेगी, मसीकुल अहमद, सुगंध सिंह, राजनीति विज्ञान विभाग के सुभाष लाल, वंदना खाली, अरविंद नारायण, राहुल भंडारी व हिमांशु रावत तथा अर्थशास्त्र विभाग के यतिन काला ने सफलता प्राप्त की है। छात्रों की सफलता पर कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल, प्रो. सुरेखा डंगवाल, प्रो. मोनिका गुप्ता, डीएसडब्ल्यू प्रो. पीएस राणा आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें