फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय बने रोटरी अध्यक्ष, संजीव सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

रोटरी दून विकास का अधिष्ठापन समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय धमीजा और सचिव संजीव राणा ने पदभार ग्रहण किया। बतौर मुख्य अतिथि रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3080 के मंडलाध्यक्ष प्रीवण गोयल और विशिष्ठ अतिथि कर्नल अजय कोठियाल और उपमंडलाध्यक्ष सुरेश रावत शामिल हुए।
विज्ञापन

मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान जीवनगढ़ स्थित प्रगति शिक्षा मंदिर स्कूल के 60 छात्रों के लिए कुर्सी और मेज वितरित किए गए। स्वरांजलि संगीत विद्यालय के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। क्लब सदस्यों ने अधिकारिक यात्रा पर विकासनगर पहुंचे मंडलाध्यक्ष के साथ ही डिस्ट्रिक्ट की प्रथम महिला वासु गोयल का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। कार्यक्रम में रोटी क्लब के देहरादून और पांवटा साहिब स्थित क्लब पदाधिकारियों ने भी प्रतिभाग किया। इस मौके पर डॉ. दिनेश भंडारी, डॉ. हंसराज अरोड़ा, डॉ. वीरेंद्र चौहान, डॉ. विकास जैन, अनिल जैन, राजीव चावला, संजय अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, दीपक मेंहदीरत्ता, मनजीत सलूजा, अरुण सहानी, नरोत्तम चौहान, अल्का धमीजा, कला रावत, शानू चावला, सीमा अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें