फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नहीं होगी जलभराव की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/सेलाकुई।
विज्ञापन

नगर पंचायत क्षेत्र की पीठ वाली गली में रहने वाले लोगों को अब जलभराव की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। ग्रामीणों की शिकायत पर राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड ने मंगलवार को सड़क किनारे नाली निर्माण का काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन

अब तक जल निकासी की व्यवस्था न होने पर हल्की सी बारिश में सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है। लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। बरसात का पानी लोगों के घरों में घुस जाता था। ऐसे में पूर्व प्रधान भगत सिंह राठौर, पूर्व प्रधान विजय पाल सिंह बर्तवाल, अशोक नेगी, शफकी अहमद ने मामले की शिकायत राष्ट्रीय राजमार्ग खंड से की थी। जिस पर मंगलवार को सेलाकुई की पीठ वाली गली में सड़क निर्माण कार्य का काम शुरू कर दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पूर्व तक जल निकासी के लिए सड़क किनारे नाले का निर्माण किया गया था, लेकिन बाद में उक्त नाले को पाट दिया गया। इस दौरान शराफत अली, नरगिस कश्यप, अनिल नौटियाल, विजय बिष्ट, रमेश चंद्र आदि ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर विभाग का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें