फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिदान दिवस पर शहीद उधम सिंह को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला।
विज्ञापन

शहीद उधम सिंह कांबोज के 79वें बलिदान दिवस के मौके पर बुल्लावाला स्थित स्मारक पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि अपने बलिदान से शहीद उधम सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम की मशाल को तेज कर दिया था। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय सर्व कांबोज समाज के जिलाध्यक्ष मनोज कांबोज ने कहा कि 13 अप्रैल को जलियावाला बाग में अंग्रेेजी सेना ने हजारों निहत्थे लोगों पर गोलियां चलाई थी। शहीद उधम सिंह इस नरसहांर से व्यथित हो गए, और उन्होंने दोषियों से बदला लेने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

कहा कि 21 साल बाद शहीद उधम सिंह ने लंदन में जाकर 13 मार्च 1940 को जरनल डायर की गोली मारकर हत्या की थी। आज के दिन अंग्रेजी सरकार ने उन्हें फांसी दी थी। अन्य वक्ताओं ने कहा कि शहीद उधम सिंह के विचारों और सिद्धांतों से ही देश का नवनिर्माण किया जा सकता है। युवाओं के लिए उनके विचार अनुकरणीय है। इस दौरान संजीव लोधी, ओमप्रकाश, दिनेश कांबोज, विजय कांबोज, जगदीश, राकेश लोधी, रविंद्र पाल, नरेश कांबोज, धर्मेंद्र ,श्याम सिंह, राजपाल और राजेश कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें