फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 वर्षो के शैक्षणिक प्रमाण पत्र होंगे नेड पर अपलोड

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जल्द ही गढ़वाल विवि के पिछले 10 वर्षों में अध्ययनरत छात्रों के शैक्षणिक दस्तावेज नेड (नेशनल एकेडमिक डिपोजटरी) में उपलब्ध होंगे। साथ ही छात्रों को ऑन लाइन शुल्क भीम एप से जमा करना होगा।
विज्ञापन

एमएचआरडी व यूजीसी ने संयुक्त रूप से देश के उच्च शैक्षणिक संस्थानों की बैठक ली। बैठक में शिरकत कर लौटी गढ़वाल विवि की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने बताया कि नेड स्कीम के तहत विवि को छात्रों के पिछले 10 सालों के शैक्षणिक दस्तावेज नेड पर उपलब्ध कराने होंगे। विश्वविद्यालयों को तीन से 15 वर्ष तक का विजन प्रस्तुत करना होगा। छात्रों को ऑन लाइन फीस भरने के लिए भीम एप की जानकारी रखनी होगी। एनडीएल (नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी) के तहत छात्रों को 24 घंटे पुस्तकालय सुविधा उपलब्ध कराए जाने पर भी चर्चा की गई। पिछले वर्ष जून-जुलाई में 17 बिंदुओं पर हुई चर्चा पर विश्वविद्यालयों की ओर से की गई कार्रवाई के बारे में भी जानकारी ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें